फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Swindler

फीस जमा करने के नाम पर शिक्षक से ऑनलाइन ठगी

Fri, 08 May 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Swindler
सौंख (मथुरा)। एक शिक्षक उस समय ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया, जब किसी ने उन्हें अपने बच्चे की फीस जमा करने के लिए खाता संख्या मांगी। फोन करने वाले ठग ने शिक्षक के खाते से 18 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

ब्रजधाम विद्या मंदिर पाली डूंगरा के शिक्षक भगत सिंह के फोन पर बुधवार को एक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि उसे अपने बच्चे की फीस जमा करनी है। इसलिए अपना बैंक खाता नंबर बता दो। उसने फोन पे का नंबर पूछा। शिक्षक ने फोन पे का नंबर दे दिया। शातिर ठग ने रुपये ट्रांसफर का लिंक भेजा। लिंक पर टच करते ही शिक्षक के खाते से 15000 रुपये कट गए। उसके तुरंत बाद ही रुपये ट्रांसफर की दूसरी लिंक भेज दी।
विज्ञापन

उस पर टच करते ही शिक्षक के खाते से तीन हजार रुपये और कट गए। कुल 18 हजार रुपये पार कर दिए। रुपये कटने का मैसेज आते ही शिक्षक के पैरों तले जमीन खिसक गई। स्कूल के चेयरमैन जगवीर सिंह ने बताया कि फीस जमा करने के नाम पर शिक्षक के खाते से 18 हजार रुपये किसी ठग ने निकाल लिए हैं। पीड़ित शिक्षक ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed