{"_id":"5dfe62288ebc3e87ec7ffc2e","slug":"swell-the-ladies-hand-mathura-news-agr421171442","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगाने के बाद महिला के हाथ में आई सूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजेक्शन लगाने के बाद महिला के हाथ में आई सूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में नसबंदी के लिए आई महिला की तबीयत बिगड़ गई। बेहोश करने के लिए हाथ में लगाए गए इंजेक्शन से महिला के हाथ में संक्रमण फैल गया। महिला को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महावन के गांव मनोहरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी पूजा को महावन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी के लिए भर्ती किया गया।
यहां डॉक्टर द्वारा पूजा के दाहिने हाथ में बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लगाया गया। महिला का ऑपरेशन तो हो गया लेकिन शाम को पूजा के हाथ में संक्रमण फैल गया। हाथ में सूजन आ गई और दर्द बढ़ गया, इससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। चक्कर और उल्टी आने के बाद पूजा को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बयान --
कभी-कभी इंजेक्शन लगाने के बाद सूजन आने की संभावना रहती है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। कोई गलत इंजेक्शन नहीं लगाया गया है।
- डॉ. ब्रजेंद्र सिंह सिसौदिया, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमीरपुर
महिला को अस्पताल में भर्ती करने के बाद एंटी बॉयोटिक दवाएं दीं जा रहीं हैं। हाथ में सूजन है। दवाओं के सहारे संक्रमण को दूर कर लिया जाएगा। ऑपरेशन करने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
- डॉ. आरएस मौर्य, सीएमएस जिला अस्पताल