फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   swaroopanand saraswati speak against state government

जवाहर बाग कांड प्रदेश सरकार की नाकामी: स्वरूपानंद सरस्वती

Fri, 10 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 10 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
swaroopanand saraswati speak against state government
स्वरूपानंद सरस्वती
द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो जाति-वर्ग से रहित होता है उसे समाजवाद कहते हैं, लेकिन सपा में समाजवाद कम बल्कि जाति और परिवारवाद अधिक दिखता है। जवाहर बाग प्रकरण को उन्होंने सपा सरकार की नाकामी बताया। कहा कि जवाहर बाग में धर्म का चोला पहनकर आतंक मचाने वाले सभी असामाजिक तत्व थे।
विज्ञापन


वह शांति सेवा धाम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मथुरा में सुभाषचंद्र बोस के नाम का सहारा लेकर आतंकी साम्राज्य चलाया जा रहा था जिसका पूर्व में जयगुरुदेव और अब रामवृक्ष यादव ने नेतृत्व किया। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा सब का आधार सनातन धर्म है, लेकिन वर्तमान में कुछ लोग अपने आधार को छोड़ अन्य पंथों और संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं जो अनुचित है। वर्तमान में सनातन धर्म में आई बाधाओं को दूर करने की जरूरत है। हिंदुओं को जाति पाति का भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में बंधकर रोटी-बेटी के संबंधों को वरीयता देनी चाहिए। उन्होंने साईं, राधास्वामी, ब्रह्मकुमारी अपूज्य बताकर पूजा छोड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन कुंभ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दलितों के साथ भोजन करने के मामले को एक राजनीतिक नाटक बताया। कहा कि दलितों के यहां चांदी के बर्तनों में खीर-पूड़ी खाना समरसता नहीं था। देश में आरक्षण व्यवस्था पर बोले कि जाति और आर्थिक दोनों ही स्तर पर आरक्षण नहीं होना चाहिए, बल्कि योग्यता के आधार पर चयन हो और नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed