{"_id":"6aa2a3965fb973f0da0219a9","slug":"swami-sachchidanand-who-announced-kar-seva-in-mathura-receives-threat-from-pakistani-number-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कार सेवा का एलान करने वाले स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, संत बोले- पीछे नहीं हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कार सेवा का एलान करने वाले स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, संत बोले- पीछे नहीं हटेंगे
Thu, 10 Sep 2026 06:04 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:04 PM IST
सार
मथुरा में कार सेवा का एलान करने वाले स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा काॅल आया है। धमकी मिलने के बाद संत ने कहा कि वह पीछे नहीं हटेंगे। कार सेवा छह दिसंबर को ही होगी।
विज्ञापन
स्वामी सच्चिदानंद महाराज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पाकिस्तान नंबर से कथित तौर पर धमकी भरा फोन आने के बाद स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने स्पष्ट कहा है कि धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। छह दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी...चाहे प्राणों की आहुति ही क्यों न देनी पड़े। वह पीछे नहीं हटेंगे। महाराज के इस बयान के बाद हिंदू संगठनों और सनातनी समाज के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया।
बुधवार को स्वामी सच्चिदानंद महाराज रामपुर में आयोजित छठी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर फोनकर्ता ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद धमकी भरे संदेश के साथ दो ऑडियो भी भेजे गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस ऑडियो के माध्यम से मामले की जांच कर रही है। इधर, जुल्हैंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ पहुंचने के बाद स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने धमकी देने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की धमकियों से वह अपने संकल्प से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए छह दिसंबर को ही कार सेवा होगी। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी महाराज से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया और कहा कि धमकी देने वालों से डरने की आवश्यकता नहीं है।