{"_id":"6aa700e9c66a87100809eedc","slug":"swami-haridasji-was-a-great-figure-of-braj-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104242-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ब्रज की महान विभूति थे स्वामी हरिदासजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ब्रज की महान विभूति थे स्वामी हरिदासजी
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव के कार्ड का विमोचन करते हुए। संवाद
वृंदावन। स्वामी हरिदासजी महाराज ब्रजभूमि की ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपनी स्वर साधना से विश्व को भारतीय संगीत का ज्ञान तो कराया ही साथ ही ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज का प्राकट्य भी किया। ललिता सखी के अवतार माने जाने वाले स्वामी हरिदास को समर्पित होने वाला स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव संस्कृति और संगीत प्रेमियों के लिए अद्भुत उपहार है।
यह बातें सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि वह आगामी वर्ष में इस महोत्सव में भरतनाट्यम पर आधारित स्वामी हरिदासजी पर दो घंटे की नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। इसमें राधाकृष्ण और ललिता सखी मुख्य भूमिका में होंगी।
उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन में दो ऑडिटोरियम बने हैं। इसमें स्वामी हरिदास महाराज के नाम से वृंदावन में ऑडिटोरियम बनाया गया है। आने वाले वर्ष में यहां महोत्सव होगा। उन्होंने बताया कि संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में देश के नामचीन कलाकार अपनी संगीत साधना का जादू बिखेरेंगे। महोत्सव श्रीराधा अष्टमी और स्वामी हरिदासजी के आविर्भाव दिवस पर 18 एवं 19 सितंबर को रमणरेती मार्ग स्थित वन महाराज कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि सांसद नामचीन नृत्य कलाकार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हेमामालिनी अगले साल इस मंच से स्वामी हरिदासजी को भावांजलि अर्पित करेंगी। आयोजन समिति के सचिव गोपी गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन शास्त्रीय संगीत की विधाओं नृत्य, वादन, गायन की प्रस्तुतियां होंगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राकेश चतुर्वेदी, संयोजक अनूप शर्मा, समन्वयक अभय वशिष्ठ ने बताया कि महोत्सव में प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र और ई प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। जिसे समिति की फेसबुक और इंस्टा आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं।
पंडित विशाल करेंगे कथक नृत्य
महोत्सव के पहले दिन कथक नर्तक पंडित विशाल कृष्ण टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। मध्य प्रदेश की बहनों संस्कृति एवं प्रकृति द्वारा संतूर एवं सितार वादन प्रस्तुत किया जाएगा। शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति मानली बोस द्वारा दी जाएगी, जिसमें तबले पर रामकुमार तथा हारमोनियम पर धर्म नाथ मिश्रा संगत देंगे। 19 सितंबर को मुंबई की सूफी गायिका प्रियानी वाणी पंडित अपनी टीम के साथ सूफी गायन एवं गीतों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉक्टर सुनील जोगी, शशिकांत यादव, शंभू शिखर, स्वयं श्रीवास्तव एवं मुमताज नसीम कविता पाठ करेंगे।