फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   swadeshi jagran manch conference in mathura

स्वदेशी जागरण मंच का विचार वर्ग

Fri, 05 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 05 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
swadeshi jagran manch conference in mathura
स्वदेशी जागरण मंच उत्तर भारत का तीन दिवसीय राष्ट्रीय विचार वर्ग बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में शुक्रवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल और आरएसएस के प्रांत प्रचारक दिनेश ने किया।
विज्ञापन



क्षेत्रीय संयोजक संजीव माहेश्वरी ने कहा कि इस वर्ग में छह राज्यों से 250 कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। विचार वर्ग में स्वदेश और स्वदेशी के परिप्रेक्ष्य में सरकार की नीतियों पर विचार होगा।
विज्ञापन



राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि यह समय मेक इन इंडिया का नहीं बल्कि मेड बाई इंडिया का है। हमें स्वदेशी को वाणी और व्यवहार में उतारना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रांत प्रचारक दिनेश ने कहा कि जब तक नई पीढ़ी मातृभाषा और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए उन्मुख नहीं होगी, तब तक देश का भला नहीं हो सकता है। इससे पूर्व प्रदेश संयोजक राजीव ने वर्ग व्यवस्था और तीन दिन चलने वाली चर्चाओं के विषय में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। अतिथियों का स्वागत जिला संयोजक विनीत शर्मा ने किया। अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने की।



अश्वनी महाराज, सरोज मिश्र, श्रीकृष्ण शर्मा, भोला नाथ, कमलेश कुमार, जय सिंह, रणवीर सिंह, मनीष उपाध्याय, योगेन्द्र सिंह, हरिओम, अम्बरीश, भुवनेश चौधरी, सगुन चौधरी, प्रहलाद सिंह, सुग्रीव सिंह, वीरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन राजकुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed