{"_id":"6549377f8f2aa6cccb069254","slug":"suspicion-of-closeness-in-murder-and-robbery-at-businessmans-house-mathura-news-c-369-1-mt11005-3276-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कारोबारी के घर हत्या-लूट में नजदीकियों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कारोबारी के घर हत्या-लूट में नजदीकियों पर शक
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की गुरुकृपा विलास काॅलोनी में कंठीमाला व पोशाक कारोबारी कृष्ण अग्रवाल के घर लूट व उनकी पत्नी की हत्या में शक की सुई नजदीकियों पर टिकी है। कार लूटकर भागा बदमाश घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
इधर, कई व्यापारिक संगठनों ने इस वारदात को लेकर सोमवार को रोष जाहिर किया। वहीं, कारोबारी की हालत अब भी गंभीर है।
पुलिस का मानना है कि लूट के इरादे से हत्या की गई होती तो अपराधी घर में रखे करीब चार करोड़ के गहने और 30 लाख रुपये की नकदी को लूटकर ले जाते। मगर, इस वारदात में ऐसा नहीं हुआ। सिर्फ कार को ही ले जाया गया है। ऐसे में पुलिस को शक है कि कार को ले जाना जांच को गुमराह करने की साजिश हो सकती है।
शक है कि किसी नजदीकी द्वारा ही वारदात को अंजाम दिलवाया गया है। ऐेसे में पुलिस ने इस दिशा में जांच आगे बढ़ाते हुए नजदीकियों के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। इधर, चालक और नौकरानी की सीडीआर भी निकलवाई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों घंटों फोन पर बात करते थे। हालांकि दोनों ने इस घटना के संबंध में अभी तक कोई राज पुलिस के सामने नहीं रखा है।
विज्ञापन
पुलिस कार ले जाने वाले की तलाश में जुटी है। एसएसपी द्वारा इस घटना में जांच टीम को भी बढ़ा दिया है। एसओजी, स्वाट, थाना पुलिस के साथ ही अब तेजतर्रार इंस्पेक्टर छोटेलाल को भी इसी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है।
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर ने एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सोमवार को एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह को दिया। महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया कि गुरु कृपा कॉलोनी में व्यापारी नेता अजय गोयल के भाई कृष्ण अग्रवाल पर हमला, उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल की हत्या करने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। यह चिंता का विषय है।
एसपी सिटी ने बताया अपराधियों को पुलिस चुनौती के रूप में ले रही है। इस मौके पर महानगर महामंत्री ताराचंद्र अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष देवेंद्र मित्तल, महानगर उपाध्यक्ष राजेश गोयल, युवा महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा, बब्बू पंडित, महानगर मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा पिंटू आदि मौजूद रहे।