फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Suspended DPRO of Mathura detained in Meerut jail is pregnant

Mathura News: गर्भवती हैं मेरठ जेल में निरुद्ध मथुरा की निलंबित डीपीआरओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Suspended DPRO of Mathura detained in Meerut jail is pregnant
मथुरा। रिश्वत लेने के आरोप में मेरठ जेल में निरुद्ध मथुरा की निलंबित डीपीआरओ किरन चौधरी गर्भवती हैं। जेल प्रशासन को किरन ने खुद इसकी जानकारी दी थी। सच्चाई जानने के लिए जेल प्रशासन ने उनका अल्ट्रासाउंड कराया था। अल्ट्रासाउंड जांच में निलंबित डीपीआरओ के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विजिलेंस लखनऊ की टीम ने 4 फरवरी को मथुरा की डीपीआरओ किरन चौधरी और सेवानिवृत्त चालक विजेंद्र को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 5 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ ने दोनों को जेल भेज दिया था। इसके बाद से दोनों जेल में ही निरुद्ध हैं। शासन ने डीपीआरओ को निलंबित भी कर दिया था।
विज्ञापन

निलंबित डीपीआरओ की कहानी में अब एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल मेरठ जेल में निरुद्ध निलंबित डीपीआरओ गर्भवती हैं। इसकी पुष्टि तब हुई जब उनकी सूचना पर जेल प्रशासन ने हकीकत जानने के लिए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंट रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद जिला कारागार की टीम ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जांच भी कराई। हालांकि चिकित्सकों ने उनके स्वस्थ होने की बात कही है। ये जानकारी बाहर आने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा है।

----
किशनपुर के प्रधान और सचिव से मांगे स्ट्रीट लाइट के अभिलेख
ग्राम पंचायत किशनपुर में स्ट्रीट लाइट लगाने में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को वे ग्राम पंचायत में लाइटों की जांच के लिए गए थे। इसके बाद शनिवार को उन्होंने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव किशनपुर से लाइटों से संबंधित अभिलेख मांगे हैं। उन्होंने लाइटों की टेंडर प्रक्रिया, कार्यदायी संस्था, शासनादेश समेत अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजकर आदेशित किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि अभिलेख मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed