फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Suryanarayan will enter Uttarayan on 15th, auspicious works will start from 16th

Mathura News: सूर्यनारायण 15 को करेंगे उत्तरायण में प्रवेश, 16 से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Suryanarayan will enter Uttarayan on 15th, auspicious works will start from 16th
मथुरा। सूर्यनारायण 15 जनवरी को उत्तरायण में प्रवेश करेंगे। सूर्योदय होते ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही 16 जनवरी से विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन आदि शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे। लोगों को एक माह बाद 15 जनवरी को बैंडबाजों की धुन सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन

15 जनवरी को भोर के समय 2:44 बजे सूर्यनारायण मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव उत्तरायण में प्रारंभ कर जाएंगे। वैज्ञानिक भाषा में कहें तो सूर्य अब पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में आंशिक रूप से अधिक चमकेंगे। धार्मिक व शुभ कार्य को शुरू करने के लिए सूर्य का उत्तरायण होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि मकर संक्रांति पर सूर्यदेव मकर राशि में गोचर करते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति को स्नान-दान के लिए इतना महत्वपूर्ण माना गया है। बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने के बाद 16 जनवरी से विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य प्रारंभ हों जाएंगे। हालांकि बैंडबाजों की धुन तो 15 जनवरी को ही सुनाई देगी, लेकिन पाणिग्रहण संस्कार 15/16 की रात 12 बजे के बाद ही होंगे। इसलिए 16 जनवरी से ही शुभ कार्य आरंभ होना माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि पंचांगों में दिए मुहूर्त के आधार पर 16 जनवरी से विवाह के साथ अन्य शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। दृश्य गणित और प्राचीन गणित के पंचांगों में लिखे मुहूर्त के आधार पर मंगल कार्य 16 मार्च तक होंगे। तत्पश्चात 17 मार्च से होलिका अष्टक लग जाएंगे। होलिका दहन के बाद 27 मार्च को होली की दूज को स्वयं सिद्ध मुहूर्त, बसंत ऋतु मीन राशि के सूर्य में सभी शुभ कार्य फिर से आरंभ होंगे और 23 अप्रैल तक चलेंगे। 9 अप्रैल से नव विक्रम संवत 2081 की प्रारंभ हो जाएगा। 28 अप्रैल से 5 जुलाई तक शुक्र ग्रह अस्त रहेगा और सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। 5 जुलाई से विवाह आदि मुहूर्त पुनः प्रारंभ हो जाएंगे जो कि देव शयनी एकादशी से पूर्व तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed