फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Survey

सील किए इलाके में सर्वे कर रहीं आशाओं से अभद्रता

Wed, 08 Apr 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Survey
मथुरा। दरेसी रोड स्थित सील किए गए क्षेत्र में एकत्रित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और आशा। - फोटो : MATHURA
मथुरा। अंधी कुइयां मरकज मस्जिद के सील किए गए एक किलोमीटर दायरे के दरेसी रोड स्लॉटर हाउस बाड़ा गली में बुधवार को सर्वे कर रही आशा कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई। एक मकान पर सर्वे करने पहुंचीं आशाओं के साथ महिला-पुरुषों ने बदसलूकी की और गाली-गलौज कर सर्वे कार्य में बाधा डाली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, महिलाएं घर में घुस गईं। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को कड़ी हिदायत दी है। वहीं, आशाओं ने सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का पॉजिटिव मिला जमाती मरकज मस्जिद इलाके में घूमने आया था। इसी कारण मस्जिद के एक किलोमीटर दायरे को सील किया गया है। इस इलाके के दरेसी क्षेत्र में पिछले दो दिन से घर-घर सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे के कार्य में आशाओं, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मदद ली जा रही है। बुधवार की दोपहर टीम नंबर 71 में शामिल दो आशाओं और एक आंगनबाड़ी सदस्य दरेसी के बाड़ा गली के एक मकान में सर्वे का कार्य रही थीं। महिलाओं से घर के सदस्यों के नाम और बीमार लोगों की जानकारी करने पर वहां मौजूद एक युवक ने आशाओं से काम बंद कर चले जाने को कहा। जब आशाओं ने उन्हें बताया कि यह सरकारी काम है इसके बाद महिलाओं ने भी आशाओं को खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहां मौजूद युवक ने गाली-गलौज करते हुए सर्वे कार्य रुकवा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से कार्य में बाधा उत्पन्न न करने की हिदायत दी है। इधर, आशा और एएनएम ने प्रशासन से उन्हें सुरक्षा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि सर्वे के दौरान पुलिस की मौजूदगी होनी चाहिए। इस संबंध में एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा है कि सर्वे कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। सर्वे कार्य कर रही कार्यकर्ताओं केे पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed