फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Supporters reached SSP office in support of the accused Pradhan

Mathura News: हत्यारोपी प्रधान का पक्ष लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे समर्थक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Supporters reached SSP office in support of the accused Pradhan
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के पीलुआ सादिकपुर के नगला बंजारा में सगे भाइयों की रविवार की रात को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप प्रधान और उसके साथियों पर लगा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बुधवार को प्रधान और उसके साथियों के समर्थक एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधान और उसके साथियों को निर्दोष बताते हुए हत्यारोपियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। एसएसपी से जांच की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर ग्राम प्रधान ताराचंद, राजू ठाकुर समेत अन्य हत्यारोपियों के समर्थन में समाज के लोग पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि युवकों की मौत दुर्घटना में हुई है, लेकिन परिजन के दबाव में पुलिस ने मामला हत्या में दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसएसपी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए हत्यारोपियों के परिजन मामले को दुर्घटना बता रहे थे। वहीं सगे भाइयों के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनाव का माहौल था। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद परिजन दोनों के अंतिम संस्कार को तैयार हुए। इस दौरान गांव में तीन थानों की फोर्स और एक बटालियन पीएसी के जवान तैनात किए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवकों के पिता बच्चन सिंह ने बताया कि हत्या के बाद हत्यारोपी प्रधान और उसके पांचों साथी घर से गायब हैं। पूरा गांव ठाकुर बहुल है, बंजारा जाति के तो 60 के करीब घर हैं।
सीओ रिफाइनरी श्वेता सिंह ने बताया कि गांव में बुधवार को माहौल सामान्य था। इसलिए गांव से पुलिस बल को हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed