फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   supply of banned drugs in jail

हरी मिर्च के भीतर छुपा जेल में सप्लाई कर रहा था चरस

Thu, 17 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 17 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
supply of banned drugs in jail
जिला कारागार के अंदर नशे का सामान पहुंचाने का प्रयास करते एक युवक को जेल पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी जेल में बंद अपने दो भाइयों को हरी मिर्च में छिपाकर चरस देने गया था। सदर बाजार पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि जेल में उसके भाई अन्य कैदियों को नशे का सामान बेचते भी थे।
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ निवासी शंकर के दो भाई संजय और अशोक हत्या के मामले में लंबे समय से जिला जेल में बंद हैं। गुरुवार को दोपहर में करीब 3:30 बजे शंकर अपने भाइयों से मिलने पहुंचा। मिलने का समय पूरा होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने मना किया तो वह मिलने की जिद करने लगा।
विज्ञापन


शंकर ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वह अपने भाइयों को हरी मिर्च देने आया है। इस पर सिपाहियों ने शंकर से मिर्च की थैली ले ली और मिर्च को निकालकर देखा। इसी दौरान मिर्च बीच में से टूट गई और उसमें रुई के बीच रखी हुई चरस बाहर निकल आई। यह देखकर शंकर ने भागने का प्रयास किया लेकिन सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस युवक को थाने ले आई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पूछताछ में उसने बताया कि जेल में बंद उसके दोनों भाई नशे के आदी हैं। वह काफी समय से बड़ी हरी मिर्च के अंदर नशे का सामान जेल के अंदर भेज रहा था। शंकर ने बताया कि जेल के अंदर उसके भाई अन्य कैदियों को भी यह सामान चौगुने दामों पर बेचते थे। थानाध्यक्ष सदर बाजार ने बताया कि शंकर के पास से करीब 26 ग्राम चरस और 358 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed