फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Supervisors will be stationed at the bus stand for candidates

Mathura News: अभ्यर्थियाें के लिए बस स्टैंड पर रहेंगे सुपरवाइजर तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Supervisors will be stationed at the bus stand for candidates
मथुरा। रविवार को होने वाली यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के चलते जिला प्रशासन के साथ परिवहन निगम ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन




क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस स्टैंड पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। वे परीक्षार्थियों की सुविधा और बस संचालन पर निगरानी रखेंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर स्पेशल बसें तैयार की गई हैं। ताकि अधिक भीड़ होने या समय पर बस न मिलने की स्थिति में अभ्यर्थियों को वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों तक यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार का जाम या अव्यवस्था न हो, इसके लिए वाहनों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थी बसों का उपयोग करते समय टिकट व पहचान पत्र अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed