{"_id":"68506b990642b04c82090829","slug":"sunil-chans-last-location-was-found-in-panigaon-bangar-mathura-news-c-369-1-sagr1038-131208-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा हादसा: पुलिस ने दबोच लिया सुनील चैन, ठेकेदार भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हादसा: पुलिस ने दबोच लिया सुनील चैन, ठेकेदार भी गिरफ्तार
Tue, 17 Jun 2025 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:54 PM IST
सार
मथुरा हादसे के बाद सुनील चैन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया। लोगों में उसके खिलाफ आक्रोश दिखा। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। उसे पुलिस ने मथुरा से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मथुरा में बड़ा हादसा, छह मकान ढहे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में रविवार को माया टीले पर हुए हादसे के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां लोगों में सुनील चैन के प्रति आक्रोश था। इसे देखते हुए पुलिस ने तत्काल ही सक्रियता बढ़ा दी थी। सर्विलांस टीम ने सुनील चैन की मोबाइल लोकेशन ली तो पता चला कि वह पानीगांव बांगर की तरफ है। लेकिन बचाव एवं राहत कार्य पर फोकस के चलते वह हाथ से बचकर निकल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील चैन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गोविंदनगर पुलिस दुर्घटना के 10 मिनट बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। तब करीब सवा 12 बजे का समय हो रहा था। पुलिस को जैसे ही पता चला कि टीला कटवाने का काम सुनील चैन करा रहा था तो पुलिस ने उसकी लोकेशन जानने के लिए उसका मोबाइल नंबर पता का उसे ट्रैस किया। तब उसकी आखिरी लोकेशन पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह लोकेशन पानीगांव बांगर की तरफ थी। इससे साफ हो गया कि सुनील चैन शहर छोड़कर भाग रहा है। पुलिस के सामने दुविधा थी कि पहले सुनील को पकड़े या फिर सामने पड़े मकानों के मलबे में दबे लोगों को निकालें। पुलिस ने पहले लोगों को बचाने का निर्णय किया। इसी का फायदा उठाकर सुनील भाग खड़ा हुआ।
माया टीले पर मिट्टी का अवैध खनन कर तीन निर्दोष लोगों की जान लेने का आरोपी 25 हजार का इनामी चांदी कारोबारी सुनील गुप्ता उर्फ सुनील चैन को गोविंद नगर पुलिस ने मंगलवार सुबह 11.40 बजे बिरला मंदिर क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की फिराक में था। पप्पू ठेकेदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें दो दिन से जुटी हुई थी।