{"_id":"9a8caf3235ae20864a594da795a676af","slug":"suicide-of-a-young-man-due-to-ipl-satta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीर बनने के ख्वाब ने छीन ली लोकेश की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीर बनने के ख्वाब ने छीन ली लोकेश की जिंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 20 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक झटके में अमीर बनने की कोशिश बरसाना के युवक की जान पर बन आई। आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में सट्टा खेलकर कर्ज में फंसा लोकेश जब रकम चुकता नहीं कर पाया तो उसने फांसी का रास्ता चुना। बताया गया है कि लोकेश पर कर्जदार इस कदर सवार थे कि घर से सामान तक उठाकर ले जाने लगे थे।
बरसाना के पश्चिमी कटरा निवासी शेर सिंह का पुत्र लोकेश कस्बा में परचून की दुकान करता था। एक जुलाई 2014 को उसकी शादी आगरा के थाना कागारौल के गांव हसेला से हुई। पिता की मौत के बाद लोकेश पर छोटे भाई-बहन की परवरिश की जिम्मेदारी भी आ गई। भाई राहुल और चाचा श्याम सिंह ने बताया कि लोकेश को कुछ सटोरियों ने एक झटके में अमीर बनने का सपना दिखाया और वह आईपीएल मैच में दांव लगाने लगा।
इसके लिए उसने अपने दोस्तों और आसपास के लोगों से रुपये उधार भी लिए। जब वह दांव हारने पर सारी रकम गंवा बैठा तो रुपये देने वाले लोगों ने तगादा शुरू कर दिया। दो माह पहले एक व्यक्ति उसकी शादी में मिली बाइक को ले गया था। कई लोग घर से टेलीविजन और बर्तन तक ले गए। इससे परेशान लोकेश ने घर में फांसी लगा ली। मंगलवार को सुबह उसका शव मिला। सूचना पर बरसाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में लोकेश के चाचा श्याम सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सिपाही ने की थी पिटाई
बरसाना। लोकेश की बाइक को कस्बा का एक युवक ने दो माह पहले ले गया था। लोकेश एक दिन ससुराल जाने की कहकर उससे बाइक ले आया। ससुरालियों ने बाइक दहेज की बताकर उसे रख लिया। इस पर कर्ज देने वाले व्यक्ति ने बरसाना थाने के सिपाही से लोकेश की पिटाई कराई थी। इससे भी लोकेश काफी परेशान रहने लगा था। परिवारीजनों ने जब यह बात बताई तो लोग आक्रोशित हो गए और थाने पर हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कर सिपाही को दंडित करने का आश्वासन दिया है।