फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   suicide of a farmer due to tension of loan

कर्ज चुकाने की चिंता में किसान ने किया आत्मदाह

Sun, 19 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 19 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
suicide of a farmer due to tension of loan
बलदेव ब्लाक के गांव मड़ौरा में शनिवार को अपने खेत में बर्बाद फसल देख किसान हरीचंद ने आत्मदाह कर लिया। उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

 
गांव के सोरन सिंह के पुत्र हरीचंद (30) छह दिन पहले अपनी ससुराल सिकंदरा आगरा गए थे। वहां से लौट कर आने पर वह शनिवार को खेत पर फसल देखने गए। खेत में बिछी पड़ी फसल और दानों से अंकुर फूटते देख वह टेंशन में आ गए। घर आकर उन्होंने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली।


युवक के आग लगाने से घर में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से झुलसे हरीचंद को स्वर्णजयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। छोटा बेटा पांच महीने का है। परिवारीजनों ने बताया कि उसके इलाज पर हरीचंद ने काफी रकम खर्च दी थी। उस पर बैंक और अन्य का तीन लाख रुपये से अधिक कर्ज था। फसल बर्बाद होने पर कर्ज चुकाने की टेंशन में उसने आग लगा ली। इसके पूर्व भी जिले में छाता क्षेत्र के तरौली गांव में एक किसान ने आत्मदाह कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed