फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sugar Mill multi-unit plant built in Chhata cost 250 crore

Mathura News: शुगर मिल.... छाता में 250 करोड़ से बनेगा पहला मल्टी यूनिट प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sugar Mill multi-unit plant built in Chhata cost 250 crore
मथुरा। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मथुरा के छाता तहसील में एक मल्टी यूनिट चीनी मिल प्लांट की स्थापना की घोषणा की है। यह परियोजना लगभग 200 से 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह इकाई उत्तर प्रदेश में अपनी तरह की पहली होगी, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और लाखों किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्लांट की स्थापना तीन चरणों में दो वर्षों के भीतर पूरी की जाएगी। पहले चरण में 120 केएलपीडी क्षमता का एथनॉल प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट गन्ने के शीरा से एथनॉल का उत्पादन करेगा। गन्ने की अनुपलब्धता की स्थिति में यह मक्का और धान से एथनॉल बनाएगा। यह एथनॉल प्लांट वर्ष में 11 माह तक चलेगा, जिससे प्रति वर्ष 369 लाख लीटर एथनॉल का उत्पादन होगा।
विज्ञापन

परियोजना के दूसरे चरण में, जब क्षेत्र में गन्ने का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होने लगेगा, तब चीनी मिल का प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट सीधे गन्ने से चीनी का उत्पादन करेगा। तीसरे चरण में एक को-जनरेशन प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इस प्रकार, छाता में स्थापित होने वाली यह इकाई प्रदेश की एकमात्र ऐसी अद्वितीय इकाई होगी जो तीनों प्लांट एक साथ संचालित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के साथ किसानों को मिलेगा लाभ
इस मल्टीयूनिट प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में पर्याप्त एथनॉल, चीनी और बिजली का उत्पादन होगा। यह परियोजना हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। इस यूनिट के चालू होने से किसानों को लाभ मिलेगा। उनकी समस्याओं का निदान भी होगा। उन्होंने मथुरा क्षेत्र में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही। वहीं, विभाग के स्तर से किसानों को गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

पहले भी हो चुके हैं प्रयास
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छाता चीनी मिल को चालू कराने के लिए पहले छह बार निविदाएं जारी की गई थीं। निविदाएं निकालने के बावजूद किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं किया। उन्होंने चीनी मिल छाता के गेट पर धरना दे रहे पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया कि वे धरना समाप्त कर प्लांट की स्थापना में सहयोग करें। जनपद में जिला गन्ना अधिकारी के पद के साथ-साथ 16 अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, जनपद में दो गन्ना क्रय केंद्र भी संचालित हैं। इस दाैरान विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed