फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Subordinates heard harshly, SO refinery line spot

Mathura News: एसओ रिफाइनरी लाइन हाजिर, अधीनस्थों को सुनाई खरी-खरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Subordinates heard harshly, SO refinery line spot
मथुरा। अपर पुलिस महानिरीक्षक (आगरा जोन) राजीव कृष्ण मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए मथुरा पहुंचे। सुबह आगरा से आते समय सबसे पहले उन्होंने थाना रिफाइनरी का निरीक्षण किया। यहां मालखाने में गंदगी सहित अन्य खामियां देख थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक में अधीनस्थों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए खरी-खरी सुनाई। पुलिस लाइन में नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया। जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों से मुलाकात की।
विज्ञापन


एडीजी सुबह सबसे पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय के प्रत्येक अनुभाग का निरीक्षण किया। कार्यालय में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां से पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन परिसर में बने न्यू मैस भवन, पेंशन भवन, डॉग कैनाल भवन का उद्घाटन किया। पुलिस आवास, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, डायल यूपी 112 तथा बैरिक का निरीक्षण किया। मैस में भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी, सीओ, थाना प्रभारियों के साथ बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर के बाद एडीजी ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी में जिले की समस्याओं को जाना और प्रमुख समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। शाम को सैनिक सम्मेलन में जवानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एसएसपी शैलेष पांडेय, एसपी (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सीओ को दी कड़ी चेतावनी
टाउनशिप। एडीजी राजीव कृष्ण ने रिफाइनरी थाने का निरीक्षण किया। यहां उन्हें तमाम खामियां मिलीं। मालखाने में गंदगी देख एडीजी भड़क गये। उन्होंने सीओ रिफाइनरी और थाना प्रभारी से सवाल किया तो वह बंगले झांकने लगे। किसी तरह मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को संभाला। एडीजी ने मौके पर ही एसएसपी को थाना प्रभारी को लाइनहाजिर करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना प्रभारी रिफाइनरी प्रशांत त्यागी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह को भी कड़ी चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



186 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे पर लगेंगे 780 से अधिक कैमरे
एडीजी राजीव कृष्ण ने प्रेसवार्ता में बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई लूट की वारदात का 15 दिन में खुलासा सराहनीय कार्य है। बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के 186 किलोमीटर में 780 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। कैमरे और अतिरिक्त वाहनों की मांग की गई है। शासन से मंसूरी मिलने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप अच्छी पुलिसिंग पहला उद्देश्य है। कहा कि मथुरा में श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक रहता है। इसलिए यहां के पुलिसकर्मियों को अच्छे प्रशिक्षण की आवश्यकता है। बताया कि मुडिया पूर्णिमा मेले के लिए एक दिन पहले पर्याप्त संख्या में फोर्स मिल जाएगा। ताकि उन्हें ठीक तरह से प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed