{"_id":"672bc1e952feecec510c8454","slug":"submit-your-birth-certificate-in-bank-and-ex-servicemen-assistance-centre-mathura-news-c-369-1-mt11002-120380-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बैंक और पूर्व सैनिक सहायता केंद्र में जमा कराएं जन्म प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बैंक और पूर्व सैनिक सहायता केंद्र में जमा कराएं जन्म प्रमाण पत्र
विज्ञापन
मथुरा। जिला भूतपूर्व सैनिक संघ की बैठक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में कैप्टन जवाहरलाल की अध्यक्षता में हुई।
इसमें पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी कर्नल एके सिंह ने कहा कि सभी पूर्व सैनिक, वीर नारी एवं आश्रित पूर्व सैनिक पेंशनर अपना जन्म प्रमाण पत्र शीघ्र स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक एवं पूर्व सैनिक सहायता केंद्र मथुरा में जाकर जमा कराएं।
इंडियन एक्स सर्विसेज लीग उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर खेमचंद शर्मा नगेश ने कहा कि पूर्व सैनिकों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। सभी तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष अपने क्षेत्र के 10 पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ें ताकि पूर्व सैनिक और वीर नारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
कैप्टन हरिहर शर्मा, सूबेदार एसपी सिंह, ओमप्रकाश सारस्वत, रामपाल सिंह नेवी, हरिओम तिवारी, मुकेश सारस्वत, बृज सिंह पांडव, प्रेम सिंह, आरबी सिंह आदि मौजूद रहे।