{"_id":"691458b90d35e5d323009994","slug":"sub-inspector-on-special-duty-for-sanatan-ekta-padayatra-dies-of-heart-attack-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा की ड्यूटी के लिए आए दरोगा की मौत, हार्ट अटैक से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा की ड्यूटी के लिए आए दरोगा की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
Wed, 12 Nov 2025 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Nov 2025 03:21 PM IST
सार
सनातन एकता पदयात्रा की ड्यूटी के लिए आए दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके सीने में दर्द उठा। दरोगा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दरोगा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में एटा से ड्यूटी के लिए आए उप निरीक्षक की मंगलवार रात हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रिश्तेदार शुभम ने बताया कि राया क्षेत्र के गांव पीरीगढ़ी निवासी उप निरीक्षक बोहरा सिंह (59) वर्तमान में एटा के अलीगंज थाने पर तैनात थे। वह विशेष ड्यूटी के लिए यहां आए थे। पदयात्रा में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। मंगलवार को पुलिस लाइन में आमद कराने के बाद वहीं रुक गए। रात करीब आठ बजे उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया।
उन्होंने इसकी जानकारी साथी पुलिसकर्मियों को दी। दरोगा के निधन से परिवार व पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा पढ़ाई कर रहा है। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।