फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students should prepare for exams by taking 20-20 minutes break

Mathura News: 20-20 मिनट का ब्रेक लेकर परीक्षा की तैयारी करें विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students should prepare for exams by taking 20-20 minutes break
मथुरा। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सभी विषयों की अच्छी तैयारी करनी होगी। तभी ओवरऑल रिजल्ट बेहतर हो सकेगा। ऐसे में पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल तैयार करें और उसमें सभी विषयों की तैयारी के लिए समय दें। जिन विषयों में आप अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे हैं उस विषय की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय दें। इस तरह की सीख स्कूलों में आयोजित काउंसलिंग सेशन में विद्यार्थियों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन



सीबीएसई और यूपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी हो चुकी है। ऐसे में विद्यार्थियों को तैयारी करने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए स्कूलों में काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। विषय विशेषज्ञ बच्चों को तनावमुक्त होकर तैयारी करने के साथ ही उन्हें अब परीक्षाओं का समय पास आने पर किस तरह अपनी दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए इसकी टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि इन दिनों विद्यार्थियों को जितना ख्याल परीक्षाओं की तैयारी का रखना है उससे ज्यादा अपने स्वास्थ्य का रखने की जरूरत है। अगर वे स्वस्थ रहेंगे तो हमेशा तरोताजा महसूस करेंगे। इसका उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए कर सकते हैं। अगर इस समय बीमार होते हैं तो इसका असर सीधा पढ़ाई पर पड़ेगा। ऐसे में विद्यार्थी अच्छी तरह से खाना खाएं। सबसे जरूरी है कि वे 6 से 7 घंटे के बीच नींद अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरूरत

केआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा का कहना है कि परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे विद्यार्थियों को अब से लेकर जब तक परीक्षाएं संपन्न न हो जाएं तब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से दूरी बना लेनी चाहिए। अगर मोबाइल फोन का उपयोग करना है तो केवल अध्ययन के लिए करें, बाकी के समय इससे दूरी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed