फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students' faces lit up with easy questions.

Mathura News: आसान प्रश्न देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up with easy questions.
परीक्षा देने के बाद पेपर देखतीं छात्राएं।
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की चल रही बोर्ड परीक्षाओं के तहत बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट की भूगोल और संगीत गायन विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रश्न पत्र में आसान प्रश्न देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। जनपद के 119 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय पर पहुंचकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में भूगोल की परीक्षा 63 केंद्रों पर कराई। इसमें 1175 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 1124 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 51 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के छात्रों ने भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र संतुलित स्तर का बताया। कुछ छात्रों के अनुसार संख्यात्मक प्रश्नों में समय अधिक लगा लेकिन अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम पर आधारित थे। जबकि प्रथम पाली में कृषि भाग 1 और 2 की परीक्षा 5 केंद्रों पर हुई। इसमें 14 विद्यार्थियों के सापेक्ष 12 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तय समय से पूर्व ही विद्यार्थी पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी है। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व छात्रों की सघन जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed