{"_id":"6491f94e59412123ae0db1a4","slug":"students-did-road-jam-in-protest-against-undeclared-power-cut-mathura-news-c-29-1-mtr1016-92348-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में छात्रों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में छात्रों ने किया रोड जाम
Wed, 21 Jun 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड क्षेत्र में पिछले चार महीनों से अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। इससे इस क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थी पढ़ाई सही तरह से नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार को दर्जनों छात्र सड़क पर उतर आए।
बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर कई काॅलोनियों और कोचिंग संस्थान हैं। दूरदराज के छात्र इन्हीं कॉलोनियों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में बीते करीब चार माह से विद्युत विभाग द्वारा अघोषित कटौती की जा रही है। इससे वे काफी परेशान हैं।
न तो दिन में पढ़ाई हो पा रही है, न ही रात में सो पा रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह करीब 5 घंटे की कटौती की गई। इससे गुस्साए छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर ऊर्जा मंत्री और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सांकेतिक रूप से सड़क जाम कर दी। छात्रों ने विद्युत अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।