{"_id":"618d342a7a0f0b49b31e9aa1","slug":"students-are-not-getting-admission-students-boil-in-rld-mathura-news-mtr5083855176","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को नहीं मिल पा रहा प्रवेश, छात्र रालोद में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को नहीं मिल पा रहा प्रवेश, छात्र रालोद में उबाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बीए, बीएससी, बीकॉम की क्लासों में सीटों की कमी से छात्र शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। इन क्लासों में सीटें कम पड़ रही हैं, जिसके चलते विद्यार्थियों के प्रवेश नहीं हो पाते। इस कारण प्राइवेट कॉलेजों में छात्रों को शोषण झेलना पड़ता है। बृहस्पतिवार को छात्र रालोद ने केआर डिग्री कॉलेज में हंगामा करते हुए सीटें बढ़ाने की मांग का ज्ञापन केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा।
छात्र रालोद के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी के नेतृत्व में छात्र केआर डिग्री कॉलेज पहुंचे। यहां पर हंगामा करते हुए सीटें बढ़ाने की मांग की, जिससे की हर छात्र को प्रवेश मिल सके। प्राचार्य प्रवीण अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज मैनेजमेंट शिक्षा के नाम पर छात्रों का शोषण करता है। बहुत से छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
केआर डिग्री कॉलेज में सीटें बढ़ाई जाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो छात्र लोकदल कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होगा। उधर, प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि किसी भी छात्र का अहित नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सौरभ चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, सुशील चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, सुभाष गुर्जर, सचिन बादल, शिवा चौधरी, हेमंत, धीरू, नीरज, रामू, सचिन शर्मा शामिल थे।