{"_id":"64c56b84dadd29b1900e8434","slug":"student-who-climbed-on-railway-bridge-to-take-selfie-with-friends-got-hit-by-train-mathura-news-c-29-1-mtr1019-112211-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दोस्तों संग सेल्फी लेने रेलवे पुल पर चढ़ा छात्र ट्रेन की चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दोस्तों संग सेल्फी लेने रेलवे पुल पर चढ़ा छात्र ट्रेन की चपेट में आया
Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
- जमुनापार थाना क्षेत्र के तिवारीपुरम रेलवे पुल की घटना
- हाईवे थाना क्षेत्र के चंदनवन का रहने वाला था 11वीं का छात्र, तीन दोस्त और थे साथ में
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के तिवारीपुरम रेलवे पुल पर शनिवार सुबह एक छात्र दोस्तों संग सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में गम का महौल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा।
18 वर्षीय वंश शर्मा पुत्र नवीन शर्मा निवासी चंदनवन, हाईवे 11वीं कक्षा का छात्र था। सुबह सात बजे वह अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त अनिरुद्ध चौधरी, आयुष जैन और अक्षित के साथ द्वारकाधीश मंदिर जाने के लिए घर से स्कूटी लेकर निकला था। रास्ते में होली गेट पर जाम होने के कारण तीनों जमुनापार के तिवारीपुरम रेलवे पुल की ओर चल दिए। पुल के नीचे स्कूटी खड़ी कर दी। पुल के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने लगे। इस दौरान ट्रेन आने के कारण अनिरुद्ध चौधरी, आयुष जैन और अक्षित एक ओर खड़े हो गए। वंश दो लाइनों के बीच की खाली जगह की ओर चला गया। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन के साथ आए हवा के झोंके से वह संभल नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। वंश के पिता मंडी में आढ़त का काम करते हैं। परिवार में दो बहनें और एक भाई और है। वंश चौथे नंबर का था।
सेल्फी लेने यमुना किनारे, रेल पटरी पर न जाएं
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने लोगों को चेताया है कि वह सेल्फी-फोटो-वीडियो के लिए यमुना किनारे, रेल पुल, फाटक व पटरियों पर न जाएं। यह जानलेवा हो सकता है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में डूबने की आशंका है। अगर, ऐसा करते कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।