फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Student Goes Missing from Sanskrit Hostel After Alleged Slap, Police Launch Search

वृंदावन: छात्रावास में थप्पड़ पड़ा तो सुबह ही चला गया छात्र, अब तलाश में जुटी पुलिस; परिजनों को ये डर

Mon, 12 Oct 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 10:09 AM IST
सार

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीविद्यापीठ संस्कृत छात्रावास से एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, छात्रावास की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मारा था, जिसके बाद वह सुबह वहां से चला गया।
 

विज्ञापन
Student Goes Missing from Sanskrit Hostel After Alleged Slap, Police Launch Search
युवक सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

 परिक्रमा मार्ग स्थित मोर कुटी के पास श्री विद्यापीठ संस्कृत छात्रावास से छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया जा रहा कि छात्रावास की देखरेख करने वाले ने उसे चांटा मार दिया। उसके बाद वह आश्रम से सुबह चला गया। छात्र के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया है। उसके बाबा ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के टूंडला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उन्होंने अपने नाती को शिक्षा प्राप्त करने के लिए तीन साल पहले वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित मोर कुटी के समीप श्रीविद्यापीठ संस्कृत छात्रावास में आचार्य मोहन लाल गौड़ की देखरेख में दाखिल कराया था। 9 अक्तूबर की सुबह करीब 5 बजे आचार्य मोहन लाल ने फोन पर सूचना दी कि उनका नाती सुबह पांच बजे से छात्रावास से चला गया है। आचार्य ने यह भी बताया कि छात्रावास में देखरेख करने वाले देवेंद्र ने नाती को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद नाती वहां से चला गया।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि जब वह छात्रावास पहुंचे, तो वहां आचार्य मोहन लाल मौजूद नहीं मिले। छात्रावास में मौजूद कोई भी व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं और बार-बार अपनी बात बदल रहे हैं। बालक के बारे में किसी भी प्रकार की पुख्ता और सही जानकारी न मिलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि छात्र के लापता होने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। छात्रावास के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। छात्रावास के कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed