{"_id":"5ea576658ebc3e9065580a61","slug":"strong-storm-mathura-news-agr439351583","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी के साथ आई बारिश, पेड़ गिरे, होर्डिंग्स उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी के साथ आई बारिश, पेड़ गिरे, होर्डिंग्स उड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रविवार को दोपहर आई तेज आंधी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर टिनशेड, होर्डिंग्स उड़ गए। जनपद में कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मथुरा शहर व आसपास के गांवों में तेज बारिश हुई। नंदगांव व बरसाना में हल्की बूंदाबांदी हुई। छाता, चौमुंहा, शेरगढ़ में आंधी आने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। गोवर्धन में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। सौंख में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। टैंटीगांव, सुरीर में भी बारिश हुई। बलदेव में काले मेघों के साथ जोरदार बारिश हुई। तेज आंधी से टिनशेड व होर्डिंग्स उड़ गए।
कई स्थानों पर विद्युत खंभे उखड़ गए। इससे विद्युतापूर्ति ठप हो गई। पेड़ उखड़ने से कई गांवों में रास्ते बंद हो गए। फरह में तेज बारिश और आंधी ने मौसम का पूरा माजरा बिगाड़ दिया। बारिश का पानी हाईवे पर कई स्थानों पर भर गया। बिजली भी गुल हो गई। आंधी से किसानों का भूसा उड़ गया। रहे-सहे को बारिश ने भिगो दिया।