फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   strike in post office of mathura

सभी 51 डाकघरों में हड़ताल, काम ठप

Mon, 08 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
strike in post office of mathura
strike - फोटो : अमर उजाला
डाकघर से निलंबित कर्मचारियों के समर्थन में सभी डाककर्मी आ गए हैं। इनका कहना है कि जो आरोपी लिपिक है उसकी गिरफ्तारी तो नहीं हो रही जबकि निर्दोष कर्मचारियों पर एक्शन हो रहा है। इन लोगों ने कहा कि जब तक निलंबन वापस नहीं होगा वह हड़ताल वापस नहीं लेंगे। हड़ताल के चलते जिले के सभी छोटे-बड़े 51 डाकघरों में कामकाज ठप रहा।   
विज्ञापन


कृष्णानगर डाकघर से 76.08 लाख की मोटी रकम का घपला होने के बाद 11 कर्मचारियों पर गाज गिरी थी। इसके विरोध में सोमवार को डाककर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। मुख्य डाकघर के परिसर में ऑल इंडिया यूनियन फेडरेशन के बैनर तले धरने पर बैठे डाककर्मी डाकघर प्रशासन के निर्णयों को गलत बता रहे थे।
विज्ञापन


सभी की मांग थी कि कर्मचारियों का निलंबन वापिस हो, वहीं घपला करने वाले लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धरने में बीबी पचौरी, सुभाष मिश्रा, दिनेश यादव, राजेश शर्मा, राजवीर सिंह, एसके जौहरी, एमसी अग्रवाल आदि डाककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन 35 लाख का नुकसान
पहले दिन कामबंद हड़ताल से करीब 35 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। डाक नहीं बंटी तो रजिस्ट्री भी नहीं हो सकी। स्पीड पोस्ट के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा।

नौकरी के आवेदन नहीं हो पाए
नगर निकाय के लिए संविदा कर्मियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसकी अंतिम तिथि 11 अगस्त है। इसमें आवेदन करने के लिए सवेरे से युवा इधर-उधर भटकते रहे। 


हड़ताली कर्मियों को मनाने की कसरत
हड़ताल पर रहे डाककर्मियों को मनाने के लिए सवेरे से जोड़-तोड़ शुरू हो गई। कई बार प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव ने हड़ताली कर्मियों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक स्थिति जस की तस बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed