फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stray dogs roam the bus stand, hospital, and railway station

Mathura News: बस स्टैंड, अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर घूमते कुत्ते, जिम्मेदार बेखबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs roam the bus stand, hospital, and railway station
मथुरा। बस स्टैंड, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेसहारा व सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इन सार्वजनिक स्थलों पर महिलाएं और बच्चे आवारा पशुओं के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर रेलवे स्टेशन जंक्शन पर कई आवारा कुत्ते घूमते हुए दिखाई दिए, जबकि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ सुरक्षा व्यवस्थाओं में रहती है। स्टेशन पर देशी विदेशी पर्यटक आते हैं। जिसके चलते अप्रिय घटनाएं होने की आशंकाएं बनी रहती हैं। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड पर मवेशियों का विचरण आम बात है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार आवारा कुत्ते यात्रियों के पीछे दौड़ पड़ते हैं तो महिला अस्पताल में खाने-पीने की तलाश में आवारा कुत्ते वार्डों और प्रतीक्षालयों में पहुंच जाते हैं। जिला अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों को इनसे डरकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन



पत्र लिखकर करते हैं खानापूर्ति

आवारा कुत्तों की समस्या आम लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मगर भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी नगर निगम को पत्र लिखकर इतिश्री कर लेते हैं। इन हालातों में नगर निगम और अधिकारियाें के बीच आम लोगाें की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed