फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stray cattle are causing damage to crops

Mathura News: छुट्टा गोवंश पहुंचा रहे फसलों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle are causing damage to crops
मथुरा। जिले में छुट्टा गोवंश फसलों के साथ किसानों के लिए भी खतरा बन गए हैं। अधिकारी कुछ भी कहें, लेकिन सच्चाई यही है कि छुट्टा गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौका मिलने पर किसानों पर हमला कर रहे हैं। हालात से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में छुट्टा गोवंश को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर किसानों ने सवाल खड़ा कर दिया है। किसानों का कहना है कि गांवों में छुट्टा गोवंश का झुंड आज भी उनकी फसलों को तो रोजाना ही नुकसान पहुंचा रहा है। विकासखंड फरह, राया, बलदेव, गोवर्धन में बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश डेरा डाले हैं। विकास खंड बलदेव के छौली गांव निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि गोवंश के झुंड के झुंड फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें रात भर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अमीरपुर के किसान प्रेम सिंह सिकरवार, राधेश्याम सिकरवार ने बताया कि उनकी सरसों की फसल को सांड बर्बाद कर चुके हैं। प्रेम सिंह सिकरवार के अनुसार सांड खूंखार हो गए हैं। दघेंटा निवासी ओमवीर मास्टर, कुंतभोज, रामप्रकाश पुजारी ने बताया कि गोठा दघेंटा गांव में भी छुट्टा गोवंश की गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि किसान छुट्टा गोवंश से फसलों को बचाने के लिए परेशान हैं। किसान कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है।

छुट्टा गोवंश पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी छुट्टा गोवंश के होने की शिकायत मिलती है। वहां पर अभियान चलाकर इन्हें पकड़वाया जाता है।
- डॉ. विपिन कुमार गर्ग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed