{"_id":"6a25c452049bec34040c6e18","slug":"strategy-formulated-for-the-second-phase-of-the-go-samman-aahwan-abhiyan-mathura-news-c-161-1-mt11010-103054-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की रणनीति बनाई
विज्ञापन
वृंदावन। गो सम्मान आह्वान अभियान की उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को वृंदावन में हुई। इसमें अभियान के दूसरे चरण की रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
संत स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने कहा कि यह अभियान गोमाता के संरक्षण, सेवा और सम्मान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
बैठक में बताया कि 27 अप्रैल को पहले चरण का समापन हुआ, जिसमें पांच करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। इस चरण में 5.25 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र किए गए। दूसरा चरण 27 जुलाई तक चलेगा। इसमें जिला मुख्यालयों पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने और 15 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अकेले उत्तर प्रदेश से 3.5 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। मथुरा जिले के लिए 21 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत आठ जून को गोवर्धन में बैठक आयोजित होगी। कार्यक्रम में गोपेशकृष्ण दास महाराज, स्वामी अच्युतानंद महाराज, चंद्रमा दास महाराज, प्रकाश नारायण महाराज, ब्रजदास (सुनील भैया), गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, महंत नवलराम दास महाराज, गणेश दास महाराज आदि मौजूद रहे।