फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Storm and Rain Tame the Sun's Arrogance

Mathura News: आंधी-बारिश ने निकाली सूरज की अकड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Storm and Rain Tame the Sun's Arrogance
राष्ट्रीय राजमार्ग -19 स्थित बिजली घर से समीप हाईवे पर गिरे पेड़। 
मथुरा। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम का मिजाज फिर बदला। आंधी के साथ आई बारिश और ओले से तपती धरती को मानो संजीवनी मिली। पारा छह डिग्री की गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, चार व 5 मई को फिर से आंधी-बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार को आई बारिश से फौरी राहत मिल सकी थी। तापमान में आंशिक गिरावट भी आई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी और बारिश से मौसम फिर बदला। बरसाना में ओले पड़े। आंधी बारिश से कई जगह होर्डिंग्स और पेड़ टूटकर गिर गए। कई जगह नुकसान हुआ, लेकिन सूरज के तेवर ढीले पड़ गए। अधिकतम तापमान 42 से गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात का पारा भी दो दिन में 31 डिग्री से गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, एक से तीन मई तक तेज धूप रहेगी। चार व पांच मई को फिर से आंधी, बारिश के आसार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed