फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Storm and Rain Knock Out Power... Over 400 Poles Toppled

Mathura News: आंधी-बारिश ने उड़ाई बिजली...400 से ज्यादा पोल गिरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Storm and Rain Knock Out Power... Over 400 Poles Toppled
मथुरा। शुक्रवार और शनिवार को आई आंधी-बारिश ने बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। ग्रामीण अंचल में 60 ट्रांसफॉर्मरों को नुकसान पहुंचा है तो वहीं 600 से ज्यादा विद्युत पोल धराशायी हो गए हैं। इससे ग्रामीण अंचल में कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। कई जगह तार भी टूटे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी कई पोल और ट्रांसफार्मर फुंके हैं। शहर में भी कई स्थानों पर शनिवार को विद्युतापूर्ति बाधित रही।शुक्रवार आए तूफान के कारण मांट, बलदेव, कोसीकलां, नौहझील सहित कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बलदेव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शहर में भी जमुनापार सहित कई इलाकों में पोल गिरे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को हुए नुकसान के बाद विभाग ने विद्युतापूर्ति सुचारु करने के लिए टीमें लगाईं मगर शनिवार की शाम को फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश होने से कुछ नुकसान हुआ है। 60 से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंके हैं। विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। उन्होंने बताया कि टीमें लगातार काम कर रही हैं। कई इलाकों में बिजली का संकट बना हुआ है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed