{"_id":"69d6a8344994e6db880253b7","slug":"storm-and-rain-cause-70-lakh-loss-to-power-corporation-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102285-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आंधी-बारिश ने विद्युत निगम को पहुंचाया 70 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आंधी-बारिश ने विद्युत निगम को पहुंचाया 70 लाख का नुकसान
विज्ञापन
वृंदावन। आंधी-बारिश से विद्युत निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सैकड़ों खंभे गिरने और ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। अधिकारियों ने एक दर्जन टीमें व्यवस्था में सुधार के लिए लगाई हैं। वहीं खंभे गिरने व ट्रांसफाॅर्मर को पहुंची क्षति के कारण घंटों बिजली गुल रही।
बुधवार को भी लोगों को विद्युत कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ा है। मंगलवार दोपहर को तेज आंधी और बारिश ने विद्युत निगम को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। नगर के रंगजी विद्युत सब स्टेशन से पोषित क्षेत्र में 33 हजार हाईटेंशन लाइन के छह खंभे धराशायी हो गए। 11 हजार केवीए के 20 पोल चैतन्य विहार, परिक्रमा मार्ग, देवी आर्ट्स, छटीकरा, रुक्मिणी विहार सहित अन्य क्षेत्रों में 20 खंभे गिर गए।
इसके अलावा छटीकरा क्षेत्र में 400 केवीए के दो, चैतन्य विहार में 250 केवीए के दो, 100, 63 एवं 10 केवीए क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा मथुरा और उसके आसपास के देहात क्षेत्र में एक दर्जन ट्रांसफार्मर और 180 से अधिक खंभे गिर गए हैं। अभियंता अनिल कुमार कपिल ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।