फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   stop marriage, he married witt me

रोक दो सगाई, यह मेरे साथ शादी कर चुका है...

Fri, 06 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 06 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
stop marriage, he married witt me
सगाई की रस्मों के बीच जो खुशी के माहौल में जब एक युवती ने आकर कहा कि सगाई रोको, यह युवक मुझसे शादी कर चुका है, तो लोगों के होश उड़ गए। काफी देर तक चले हंगामे के बीच आखिरकार सगाई टूट ही गई।
विज्ञापन


मामला  थाना हाईवे क्षेत्र का है। यहां एक युवक का शुक्रवार को सगाई समारोह था। इसी बीच अचानक पहुंची एक युवती ने हंगामा कर दिया। युवती ने युवक पर शादी कर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हाईवे क्षेत्र की कालोनी में पहुंची युवती ने चीखते हुए कहा कि सगाई कर रहा युवक शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक मेरा शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह भरतपुर की रहने वाली है। रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान दोनों के संबंध बन गए। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और करीब तीन वर्ष तक साथ रहे। इसके बाद युवक ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने भरतपुर में युवक के विरुद्ध केस भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने कहा सगाई की सूचना मिलते ही वह यहां आई है। शुक्रवार को युवती ने वधू पक्ष के लोगों से भी सगाई और शादी न करने का अनुरोध कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद वधू पक्ष भी युवती की बात से सहमत होेते हुए बिना सगाई के ही चला गया।


युवती ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। हालांकि उसने सगाई में पहुंचकर लड़की पक्ष के लोगों को सारी बात से अवगत कराया तो वह स्वयं ही सगाई किए बिना चले गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी।
प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ रिफाइनरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed