फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   stone-pelting at Taj Express and freight train

Mathura News: ताज एक्सप्रेस और मालगाड़ी पर पथराव से मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
stone-pelting at Taj Express and freight train
कोसीकलां। कोसी-छाता रेलखंड पर ट्रेनों पर पथराव की लगातार दो घटनाओं से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रविवार देर रात ताज एक्सप्रेस और रविवार सुबह एक मालगाड़ी को निशाना बनाए जाने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी यात्री अथवा रेलकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में शराब के नशे में पथराव करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

रविवार देर रात आगरा से दिल्ली की ओर जा रही ताज एक्सप्रेस के डी-12 कोच पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंके। अचानक हुए पथराव से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। अभी इस घटना की जांच चल ही रही थी कि रविवार सुबह छाता रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी के इंजन पर भी पथराव की घटना सामने आ गई।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक आनंद कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा ट्रेन चालक, गार्ड और अन्य रेलकर्मियों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान गार्ड द्वारा बताए गए स्थान पर अप मेन लाइन के किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा दिखाई दिया। टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राधेश्याम निवासी ग्राम बहरावली, छाता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था और उसने स्वीकार किया कि उसी ने ताज एक्सप्रेस तथा मालगाड़ी पर पत्थर फेंके थे। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे चार जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed