फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stone-pelting and Firing in Farah Market

Mathura News: फरह के बाजार में पथराव, बोतल फिंकाई और फायरिंग, तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting and Firing in Farah Market
फरह। कस्बे के बाजार में रविवार शाम को रुपयों के लेनदेन पर दो समुदायों के बीच विवाद के बाद पथराव, बोतल फिंकाई और फायरिंग से और चाकूबाजी से दहशत फैल गई। दो लोग घायल हुए हैं। सांप्रदायिक बलवे की सूचना पर एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बलवा कर लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस बलवाइयों की धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव फतिहा निवासी पीतम की फरह के बाजार में ऑटो रिपेयरिंग की दुकान है। पीतम का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने फरह निवासी काले कबाड़िए को 4700 रुपये में कबाड़ बेचा था। तभी से वह पैसा नहीं दे रहा था। तगादा करने पर आनाकानी कर रहा था। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह काले कबाड़ी के पास अपने साथी अनमोल के साथ तगादा करने पहुंचा। इस पर काले ने गाली गलौज कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद काले ने अपने 5-6 साथियों के साथ उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। अनमोल ने बचाने का प्रयास किया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों किसी तरह जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पथराव और कांच की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। इससे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। कुछ ही देर में बाजार बंद हो गया। घटना की सूचना मिलने ही फरह के साथ ही रिफाइनरी और हाईवे थानों से फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह व सीओ अनिल कपरवान ने बाजार में पथराव कर रहे बलवाइयों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। तनाव के मद्देनजर बाजार में फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने हमलावरों के घरों की तलाशी ली, लेकिन हमलावर भाग निकले। दूसरी ओर, फतिहा गांव के लोग थाना फरह पहुंचकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि झगड़ा करने वाले आपस में दोस्त हैं। पुलिस पथराव, बोतल फिंकाई करने वालों को वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर रही है। बलवा करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed