{"_id":"677788971953908c1907fe87","slug":"stone-pelting-and-firing-caused-stampede-in-bengali-colony-of-mathura-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा की बंगाली कॉलोनी में पथराव और फायरिंग से मची भगदड़, मौके पर पहुंची पुलिस; हमलावर भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा की बंगाली कॉलोनी में पथराव और फायरिंग से मची भगदड़, मौके पर पहुंची पुलिस; हमलावर भाग निकले
Fri, 03 Jan 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:19 PM IST
सार
मथुरा के बंगाली कॉलोनी में सुबह-सुबह हुए पथराव और फायरिंग से भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पथराव फायरिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में शुक्रवार को कुछ लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। इससे स्थानीय लोगों अफरा-तफरी मच गई।
शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र की बंगाली कालोनी में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पथराव के बाद फायरिंग की। फायरिंग और पथराव से पूरी कालोनी में भय व्याप्त हो गया। लोगों ने अपने घरों में घुसकर जान बचाई। फायरिंग और पथराव करने वाले खुद को बंगाली कॉलोनी का टाइगर बता रहे थे। दबंगों ने करीब 1 घंटे तक जमकर हंगामा किया।
पुलिस को सूचना लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गई पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग और पत्थर करने वाले युवक भाग खड़े हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पथराम और फायरिंग करने वालों की पहचान की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीन मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।