{"_id":"67ba13d20a1ecfeed70e1475","slug":"stone-pelting-and-firing-between-two-parties-case-of-rebellion-registered-against-38-mathura-news-c-29-1-agr1017-359610-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, 38 पर बलवा का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, 38 पर बलवा का केस दर्ज
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। गांव बेगमपुर में बाइक टकराने से शुक्रवार देर रात शुरू हुआ विवाद शनिवार को और बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही पथराव व फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी अभद्रता की गई। वर्दी फाड़ने की बात भी कही जा रही है।
गांव बेगमपुर में बाइक टकराने पर अजीत व हीरालाल के मध्य झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग आमने -सामने आ गए और पथराव हो गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। शनिवार को दुबारा दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। पथराव व फायरिंग भी हुई। सूचना पर कस्बा प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के नौ लोगों को पकड़कर ले जाने लगे तो महिलाओं के झड़प हो गई। थाना प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि मामले में कस्बा प्रभारी की ओर से 38 लोगों पर बलवे का केस दर्ज कराया गया है। वीडियो के आधार पर 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
महिलाओं ने पुलिस पर लगाया मारपीट व घर में तोड़फोड़ का आरोप
बेगमपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव में मामले में श्यामवती ने पुलिस पर मारपीट व घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए सीओ गुंजन सिंह से शिकायत की। गर्भवती महिला डोली पत्नी दिनेश ने भी पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने व पेट में लात मारने का आरोप लगाया। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि महिलाओं की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। रालोद की युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्भुज निषाद ने मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है।