{"_id":"6107fbcd8ebc3e845f37c4dc","slug":"sticks-fired-in-garhi-sinyar-firing-mathura-news-agr502204349","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी सिंयार में चले लाठी-डंडे, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी सिंयार में चले लाठी-डंडे, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। थाना राया क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंयार में रविवार की रात दो पक्षों में हुए झगड़े में लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। झगड़े में महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला शांत कराया। छह लोगों के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव के श्यामवीर की पत्नी मछला देवी खेत से लौट रही थी, तभी गांव के ही पिंकी ने रास्ता रोक कर उससे अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज कर मौके से भाग गया। मछला ने घटना की जानकारी घर जाकर परिजनों को दी। थोड़ी देर बाद श्यामवीर और पूरनमल शिकायत लेकर घर गए तो पिंकी, सुनहरी आदि लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट को आमादा हो गए। इसके बाद श्यामवीर, पूरनमल घर वापस आ गए।
थोड़े समय बाद ही सुनहरी, पिंकी, माधव, गोकुलेश, पूती, सतीश आदि लाठी-डंडा, बंदूक, तमंचा आदि लेकर आ गए और घर पर आकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। फायरिंग भी की। फायरिंग में मुकेश, श्यामसुंदर, त्रिलोकी, भारती, माया देवी, धर्मवीर, श्यामवीर, मछला देवी घायल हो गए। विजेंद्र पुत्र मोहनदास ने थाना राया में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।