फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Steel, copper, and bronze utensils fill the market

Mathura News: स्टील, तांबे और कांसे के बर्तनों से खनका बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Steel, copper, and bronze utensils fill the market
मथुरा। धनतेरस पर बर्तन और गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। स्टील के बर्तनों के साथ ही तांबे और पीतल के बर्तनों की डिमांड भी रही। कांसा के बर्तन की बिक्री 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ी है। वहीं टिफिन बॉक्स और प्लास्टिक के गिफ्ट आयटम की भी खासी खरीदारी की गई।
विज्ञापन

होली गेट के बर्तन व्यापारी सचिन बताते हैं कि इस बार तांबे और पीतल, कांसे के बर्तनों की मांग में दोगुनी वृद्धि हुई है। सचिन कहते हैं कि इस बार धनतेरस पर लोग भारी मात्रा में तांबे और पीतल के लोटे, पूजा थालियां और गिलास खरीद रहे हैं। कीमतें पहले से थोड़ी बढ़ी हैं, लेकिन लोगों की रुचि पर कोई असर नहीं पड़ा। एक कटोरी जो स्टील की 30-40 रुपये की आती है वहीं कांसे की कटोरी 450 रूपए की है। वहीं स्टील के बर्तनों की भी खासी खरीदारी हुई है।
विज्ञापन



धार्मिक मान्यता और सेहत कारण बढ़ी मांग

दुकानदार बताते हैं कि तांबे और पीतल के बर्तन केवल परंपरा का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सेहत से भी जुड़े हैं। तांबे के बर्तन में रखा पानी शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लोग तांबे और पीतल में पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों में रौनक, दुकानदारों के चेहरे खिले

कृष्णा नगर, होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार समेत अन्य बााजारों में इन दिनों तांबे और पीतल के बर्तन खूब बिक रहे हैं। छत्ता बाजार के दुकानदार विशेष आनंद का कहना है कि चांदी, स्टील और अन्य धातुओं के बर्तनों की खासी डिमांड रही।


आस्था के आगे बेअसर महंगाई
तांबे और पीतल के दाम बीते एक साल में 15–20 प्रतिशत तक बढ़े हैं, लेकिन ग्राहकों की खरीदारी पर इसका खास असर नहीं दिख रहा। दुकानदार कहते हैं कि आस्था के आगे महंगाई भी बेअसर हो गई है। चांदी और सोने की खरीद से भी बाजार चमकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed