{"_id":"62dc39f25f14c448533df4ff","slug":"state-women-s-commission-chairperson-listened-to-complaints-related-to-women-mathura-news-mtr5212719153","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनीं महिला संबंधी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनीं महिला संबंधी शिकायतें
विज्ञापन
मथुरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों को भी सुना और अधिकारियों को इन शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
महिला आयोग की अध्यक्षा के समक्ष दो महिला फरियादियों ने घरेलू संबंधी शिकायतें कीं। जिनकी जांच उनके द्वारा तत्काल सीओ रिफाइनरी तथा गोवर्धन को जांच कर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, बाल सेवा योजना, सामान्य विधवा पेेेंशन योजना, निराश्रित महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि 2063 आंगनबाड़ी केंद्र जनपद में हैं तथा 11 प्रोजेक्ट स्थापित हैं। इस दौरान सलाहकार बोर्ड दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अध्यक्ष नवीन सोनी द्वारा ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की छवि एवं चंदन भेंट किया गया। कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाना सरकार का महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। संवाद