फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   state minister finds barsana bus stand in bad condition

परिवहन मंत्री को बदहाल मिला बरसाना बसस्टैंड

Tue, 29 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 29 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
state minister finds barsana bus stand in bad condition
प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने मंगलवार को बरसाना के रोडवेज बसस्टैंड का औचक निरीक्षण किया। बसस्टैंड की दुर्दशा देख मंत्री ने रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और अधीनस्थों को फटकार लगाई और दो दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह नंदगांव में नंदबाबा और बरसाना के राधारानी मंदिर के दर्शनों के लिए मंगलवार को आए थे। इस दौरान सपा नेता लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने उन्हें बरसाना बसस्टैंड की दुर्दशा के बारे में बताया।
विज्ञापन


मंत्रीजी ने काफिले को तुरंत बसस्टैंड चलने का आदेश दिया। वहां के हालात देखकर उनका पारा चढ़ गया। साथ चल रहे एआरएम जीएस शर्मा और अधीनस्थों पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के निरीक्षण के दौरान पूरा बसस्टैंड खुले शौचालय में तब्दील मिला। बसस्टैंड के भीतर डग्गेमार वाहन खड़े मिले। गंदगी के चलते वहां ठहरना भी मुश्किल हो रहा था।

राज्य मंत्री ने एआरएम से बसस्टैंड की सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात न किए जाने का कारण पूछा। उन्होंने एआरएम को दो दिन में बसस्टैंड की हालत सुधारने के निर्देश दिए।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि एआरएम ने मथुरा औ वृंदावन से छाता होकर बरसाना जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। वे बरसाना के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इस पर मंत्री ने एआरएम को शीघ्र बस चलवाने के आदेश दिए।


मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर बरसाना की एक अलग पहचान है। प्रदेश सरकार तीर्थस्थलों के विकास के लिए बेहद गंभीर है। किसी भी कीमत पर इन स्थलों पर अव्यवस्थाएं मंजूर नहीं हैं। इस दौरान राज्य मंत्री ने नंदगांव बरसाना के मंदिरों में दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed