फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Star war started in civic elections

Mathura News: निकाय चुनाव में शुरू हुआ स्टार वार

Wed, 26 Apr 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 26 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Star war started in civic elections
मथुरा। निकाय चुनाव जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है, प्रचार की गर्माहट भी बढ़ने लगी है। प्रत्याशियों ने स्टार प्रचारकों को बुलाने का आगाज कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और प्रमोद कृष्णन ने मथुरा शहरी क्षेत्र में चुनावी सभा की हैं। अब 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना हैं। इससे पहले सांसद हेमामालिनी 26 अप्रैल से रोड शो करेंगी।प्रथम चरण में होने जा रहे निकाय चुनाव का प्रचार अब चरम की ओर पहुंच रहा है। कोई भी दल और प्रत्याशी जीत के लिए किसी प्रकार की कोर कसर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इसी रणनीति के तहत स्टार प्रचारकों को बुलाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार रावत के लिए वोट मांगे। बताया जा रहा है कि भाजपा ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनावी सभा का कार्यक्रम फाइनल करा दिया है। हालांकि इसकी सूचना अब तक अधिकृत रूप से प्रशासन ने नहीं जारी की है। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 27 मार्च को सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज में सभा को संबोधित करेंगे। 26 अप्रैल को सिने स्टार सांसद हेमामालिनी जनपद के विभिन्न निकायों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। 26 अप्रैल को बरसाना, चौमुहां, राया, बलदेव और गोकुल नगर पंचायत के अलावा मथुरा नगर निगम के वार्ड 61 चौबिया पाड़ा, 64 घाटी बहालराय, 65 होलीगली, 36 जयसिंहपुरा में सभा करेंगी। 27 अप्रैल को वार्ड 49 डेंपियर नगर ने चुनावी प्रचार की शुरुआत होगी। वार्ड 52 चंदपुरी, वार्ड 15 महोली प्रथम में चुनावी सभा होगी। इसके अलावा अन्य राजनीतिक दल भी स्टार प्रचारकों के कार्यकम तय कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed