फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stamp and Registration Office lagged behind in achieving target

Mathura News: स्टांप एवं निबंधन कार्यालय लक्ष्य प्राप्ति में पिछड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Stamp and Registration Office lagged behind in achieving target
मथुरा। स्टांप एवं निबंधन कार्यालय शासन से मिले लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाया है। इसलिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने रविवार को भी कार्यालय खोलने और कार्य करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि स्टांप एवं निबंधन विभाग को प्रतिमाह शासन से आय प्राप्ति का लक्ष्य मिलता है। जून माह का लक्ष्य 97.02 करोड़ रुपये था, जबकि 23 जून तक विभाग मात्र 63.53 करोड़ रुपये ही वसूल कर पाया है। जो कि मासिक लक्ष्य के सापेक्ष 65.49 प्रतिशत है। माह समाप्ति में अभी पांच दिन शेष हैं। अभी लक्ष्य प्राप्ति की पूरी संभावना है। इसलिए सार्वजनिक अवकाश रविवार को भी कार्यालय खुलेगा।
विज्ञापन

रविवार को उप निबंधन कार्यालय में सामान्य कार्य दिवस की भांति कार्य होंगे। ताकि अधिक से अधिक संख्या में बैनामों का प्रस्तुतिकरण स्वीकार कर नियमानुसार पंजीकरण की कार्यवाही हो सके। साथ ही शासन से मिले लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि रविवार को यदि कार्यालय बंद हुआ और अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नियमानुसार कार्य नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed