Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ssp, office, woman, police, inspacter, mathura

एसएसपी के काफिले का महिला इंस्पेक्टर की कार बनी रोड़ा, क्रेन से खिंचवाई कार

Wed, 08 Jul 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
ssp, office, woman, police, inspacter, mathura
मथुरा। महिला इंस्पेक्टर की कार एसएसपी के काफिले में रोड़ा बन गई। एसएसपी ने पुलिस लाइन के आरआई को तत्काल गाड़ी पुलिस लाइन ले जाने और सीज करने के निर्देशव दिए। बाद में महिला इंस्पेक्टर के माफी मांगने पर हिदायत देकर कार को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर का है। डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) में तैनात महिला इंस्पेक्टर अपनी कार से एसएसपी कार्यालय पहुंची। कार एसएसपी कार्यालय के मुख्यद्वार पर खड़ी करने के बाद वह अंदर चली गईं। कार की डेस्क बोर्ड पर इंस्पेक्टर की कैप रखी हुई थी। इसी बीच जनसुनवाई के बाद एसएसपी का काफिला आवास के लिए चला।
विज्ञापन

मुख्यद्वार पर कार खड़ी होेने से काफिला रुक गया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने आरआई रामवतार सिंह को बुलवाया। निर्देश मिलते ही इंस्पेक्टर की कार को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सीज करने के आदेश की भनक लगते ही महिला इंस्पेक्टर हड़बड़ाती हुई पुलिस लाइन पहुंची। यहां आरआई से अनुनय-विनय किया तो आरआई भी कप्तान के आदेश का हवाला देने लगे। बाद में महिला इंस्पेक्टर ने दोबारा गलती न करने का वादा किया और माफी मांगी, इस पर कार को छोड़ दिया। आरआई रामवतार सिंह ने बताया कि कार को सीज नहीं किया है, हिदायत देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed