फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sri Krishna temple will be constructed with the blessings of saints

Mathura News: संतों के आशीर्वाद से होगा श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna temple will be constructed with the blessings of saints
स्वामी गोविंददेव गिरी से चर्चा करते श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास अध्यक्ष ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज से संवाद किया।
विज्ञापन


न्याय के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप और गोविंददेव गिरी महाराज के बीच वृंदावन के फोगला आश्रम में करीब 30 मिनट तक चर्चा हुई। साथ ही गोविंददेव गिरी ने महेंद्र प्रताप को मामले में सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया। कहा है कि रामजन्म भूमि की तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में भी हिंदू पक्ष में निर्णय आएगा। वह श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के लिए वृंदावन पहुंचे हैं।
विज्ञापन


न्यास के अध्यक्ष ने गोविंददेव गिरी महाराज को बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन है। इस पर भगवान श्रीकृष्ण का एक विशाल मंदिर बना था। इसे आक्रांता मुगल औरंगजेब ने ध्वस्त कराकर करीब ढाई एकड़ हिस्से में मस्जिद का निर्माण कराया था। वहीं उन्होंने मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मभूमि (मूल गर्भगृह) के ऊपर बनने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद मामले का निर्णय आने से पहले कोर्ट ने मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया था। उन्होंने ने भी इसी आधार पर शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की हाईकोर्ट से मांग की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इसके अलावा उन्होंने जन आंदोलन की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed