{"_id":"67acc3d4fcd1649720053006","slug":"sri-banke-bihari-gave-darshan-in-ress-made-of-currency-notes-in-vrindavan-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: बांकेबिहारी ने दिए नोटों से बनी पोशाक में दर्शन, 3 लाख रुपये में हुई तैयार; एकटक निहारते रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: बांकेबिहारी ने दिए नोटों से बनी पोशाक में दर्शन, 3 लाख रुपये में हुई तैयार; एकटक निहारते रहे भक्त
Wed, 12 Feb 2025 09:26 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:26 PM IST
सार
नोटों से बनी पोशाक को एक भक्त ने सेवित किया है। उनका नाम गोपनीय रखा गया है। पोशाक को 200 के नोट से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
नोटों से बनी पोशाक दिखाते सेवायत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी लाल ने बुधवार को नोटों से बनी पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए।
एक भक्त ने ठाकुरजी को नोटों की पोशाक सेवित की। सेवायत ने जैसे ही आराध्य का शृंगार किया तो सभी लोग एकटक निहारते रहे। यह पोशाक चर्चा का विषय बन गई। इस पोशाक में बिहारीजी को देखने के लिए भक्त लालायित रहे।
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी लाल को माघ पूर्णिमा के दिन विशेष पोशाक धारण कराई गई है, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा जारी की गई नई करेंसी के 200 के नोटों से बनी हुई पोशाक पहनाई गई। इस पोशाक पर करीब 3 लाख रुपये की लागत आई है।