फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sravan kumar message to serve parents

माता-पिता की सेवा की सीख दे गए श्रवण कुमार

Mon, 23 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Mon, 23 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
sravan kumar message to serve parents
श्रवण कुमार
जबलपुर से 20 वर्ष पूर्व मां को चारधाम यात्रा और प्रमुख तीर्थों का भ्रमण कराने निकले श्रवण कुमार (कैलाश गिरी) सोमवार सुबह अगले पड़ाव नंदगांव की ओर रवाना हो गए। इस दौरान वह नई पीढ़ी को अपने माता-पिता सी सेवा की सीख दे गए।
विज्ञापन

रविवार रात मां के साथ बालाजी गेस्ट हाउस में ठहरे कैलाश गिरी ने सोमवार सुबह भजन-पूजन किया और मां कीर्ति देवी को भोजन कराया।

सूचना मिलते ही नगर के कई समाजसेवी लोग और अन्य लोग बालाजी गेस्ट हाउस पहुंच गए। यहां सभी ने कैलाश गिरी और उनकी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और दैनिक उपयोग की वस्तुएं, खाद्य पदार्थ भेंट किए। यहां उन्होंने युवाओं से अपने माता पिता की सेवा का आह्वान किया और पाश्चात्य संस्कृति को त्यागने की बात कही।
विज्ञापन


कैलाश गिरी ने कहा कि मेरे इस कार्य से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। चारधाम यात्रा और तीर्थस्थलों के भ्रमण से आत्मीय शांति मिली है। यात्रा पूर्ण होने के बाद के कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि वे आगे अपनी मां की सेवा को ही अपना धर्म मानकर जीवन व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मां को डोली में बैठाया और अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गए। आगे-आगे कैलाश गिरी चल रहे थे और पीछे लोगों की भीड़ थी। ऋषभ उपाध्याय, विहिप के नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़, प्रशांत, गोपाल सिंधी आदि ने भी कैलाश गिरी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed