{"_id":"6aa83ba7c241fb4be904385e","slug":"speeding-thar-hits-motorcycle-mathura-news-c-412-1-mt21005-11747-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तेज रफ्तार थार ने बाइक में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तेज रफ्तार थार ने बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर के पास सोमवार को तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद थार सवार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए।
आगरा जिले के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव मनखेड़ा निवासी पवन अपने रिश्तेदार के यहां आन्यौर में आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। आन्यौर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे भगाने का प्रयास किया, जिससे बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। ग्रामीणों को मौके की ओर आता देख थार सवार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि फरार थार सवारों की तलाश की जा रही है।